RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।अश्विनी वैष्णव ने आज यहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है। श्री वैष्णव ने कल 3 करोड़ ग्रामीण एवं शहरी घरों के निर्माण के कैबिने,ट के फैसले को दोहराते हुए कहा कि सरकार के पहले दिन कैबिनेट का प्रथम निर्णय गरीबों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश के लोगों की निरंतर सेवा करती रहेगी।
श्री वैष्णव ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में सेवा करने के इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और मंत्रालय तथा उसके तहत मीडिया इकाइयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री वैष्णव का स्वागत किया।

Related posts

इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए शंकर लालवानी विजयी घोषित ,कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रमाण पत्र सौपा

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए क्लेम सैटलमेंट का उद्योग-अग्रणी अनुपात कायम रखा।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की टीम फाइनल में,आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ होगा फाइनल मुकाबला :सचिव डा विजयेश

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का दूसरा दिन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जून 24

rktvnews

Leave a Comment