RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराएगी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 जून।भारत सरकार वर्ष 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू कर रही है, जिसका उद्देश्य पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त मकान बनाने में सहायता प्रदान करना है। पीएमएवाई के तहत आवासीय योजनाओं के अंतर्गत पिछले 10 साल के दौरान पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ मकान बनकर तैयार हो चुके हैं।
पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी घरों में केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं को मिलाते हुए घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, सक्रिय घरेलू नल कनेक्शन आदि अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि पात्र परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी से पैदा हुई आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को मकान के निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

Related posts

चतरा :निर्वाची कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दीपावली।

rktvnews

गढ़वा:प्रमंडलीय आयुक्त से गढ़वा एसपी ने की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

rktvnews

शालिग्राम पत्थर क्या है?? क्या है इसका महत्व ??

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment