RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:कल्पना मूर्मू सोरेन ने झारखंड विधानसभा सदस्य पद की ली शपथ।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित अनेक मंत्रीगण एवं विधायक रहे उपस्थित।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)10 जून।विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने आज झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को झारखंड विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य उपस्थित थे।
ज्ञातव्य हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में ही गांडेय विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कल्पना सोरेन के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल डॉ अहमद का इस्तीफा एक रणनीति के तहत लिया गया था कि अगर हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ सकता है तो उनके बदले कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। लेकिन इडी की तेज कार्रवाई की वजह से यह योजना अमलीजामा नहीं पहन सका।
आननफानन में सोरेन परिवार के विश्वसनीय चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन श्रीमती कल्पना सोरेन के गांडेय विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पंहुचने के बाद झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी पुनः बढ़ गई है।
हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में श्रीमती कल्पना सोरेन एक बेहद मजबूत और लोकप्रिय नेत्री के रुप में उभरी हैं। उन्होंने अकेले अपने दम पर झारखंड में लोकसभा के लिए आदिवासियों के लिए आरक्षित पांचों सीटों को जीतकर भाजपा को सकते में डाल दिया है। हेमंत सोरेन को जेल भेजने से पनपे आक्रोश को वोटों में तब्दील कर कल्पना सोरेन रातोरात झारखंड की एक मजबूत नेत्री बनकर उभरी हैं।
अब देखना यह है कि झामुमो उन्हें अभी मुख्यमंत्री बनाता है या इसी साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव को उनके नेतृत्व में लड़कर और जीतने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाता है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

संचालनात्मक स्तर की चर्चा के लिए नौसेना के कमांडर कोच्चि में।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

हरियाणा:मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।

rktvnews

Leave a Comment