RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: बस में तस्करी कर ला रहे गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 जून। भोजपुर पुलिस ने हसनबाजर थानान्तर्गत 40 किलोग्राम गांजा के साथ 05 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार। दिनांक-08.06.2024 को समय करीब 07:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हसनबाजार थानान्तर्गत विक्रमगंज की ओर से आने वाली सिंह ट्रेवल बस में पिछले सीट पर बैठे पाँच लोगों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०अ०नि० सर्वेश कुमार, थानाध्यक्ष हसनबाजार थाना के नेतृत्व में स०अ०नि० विनय पांडेय एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रमगंज की ओर से आ रही बस को पुलिस की टीम के द्वारा रोककर चेक किया गया तो बस में पीछे की सीट पर बैठे 05 व्यक्ति के सीट के नीचे से 02 उजला रंग के बोरा में से कुल 40 किलोग्राम गांजा एवं 06 मोबाईल बरामद किया गया। इस संबंध में हसनबाजार थाना कांड सं0-229/24, दि०-08.06.24, धारा-20 (बी)/2 (सी)/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज किया गया हैं।

गिरफ्तारी

(1) महावीर पासवान, पे० स्व० वसई राम, सा० बेलाउर, थाना हसनबाजार, जिला-भोजपुर (ii) मोती रवानी, पे० हरिशंकर राम, सा० बेलाउर, थाना-हसनबाजार, जिला-भोजपुर (iii) सोनू कुमार, पे०-अवधेश सिंह, सा०-दर्शन छपरा, थाना-हसनबाजार, जिला-मोजपुर (IV) दीपक कुमार, पे० योगेन्द्र पासवान, सा०-मनीआय, थाना-हसनबाजार, जिला-भोजपुर (V) धीरज कुमार, पे० रंजीत सिंह, सा० पचरुखिया, थाना-हसनबाजार, जिला-भोजपुर

बरामदगी

(1) गांजा-40 किलोग्राम (ii) मोबाईल-06

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किये।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

सदर अस्पताल प्रशासन की पहल पर हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से दो शवों का हुआ दाह संस्कार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment