RK TV News
खबरें
Breaking News

चितौड़गढ़:प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा 10 मिनट में टंगवाए गए 250 परिण्डे।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, चित्तौडगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रांगण में स्थित ग्राउड पर किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तिम मैच में नूवोको सीमेंट द्वारा मनोनय टैक्स इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड को पराजित कर खिताब अपने नाम करते हुऐ 7+4 (पुरूष व महिला) फोरमेट की टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने शॉ केस में रखली। समापन समारोह में राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, चित्तौडगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक तंवर सहित अधिकारी और उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
तत्पश्चात् उपस्थित सभी टीम के सदस्यों द्वारा पक्षियों हेतु परिण्डों को पेडों पर टांग कर जल भरा गया। अभियान में 250 परिण्डे 10 मिनिट की अवधि में टांग दिए गए। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, चित्तौडगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा इस वर्ष की थीम Land Restoration, Desertification and Drought Resilience के बारे में उपस्थित सभी को प्रतिज्ञा दिलवा कर पृथ्वी को पुनः स्थापित करने का संकल्प दिलवाया तथा उनके द्वारा प्रकृति के अनुसरण करने हेतु संदेश दिया गया।

Related posts

बक्सर जिलाधिकारी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं उद्योग विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना :डीएम ने रात से हो रही तेज बारिश को ले विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल जमावों का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:शिवदुलारी सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जा रहा भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक।

rktvnews

बिहार:बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री, दी अपनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुरी गीतों में अश्लीलता परोसने में गीतकार और गायको का हाथ:गीतकार कुमार अजय सिंह

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का 10वें दौर का आयोजन सिडनी में पांच ट्रैक पर किया गया।

rktvnews

Leave a Comment