RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड में मतगणना की तैयारी पूरी, 14 केंद्रों पर होगी मतगणना : के रवि कुमार

सबसे अधिक चतरा व कोडरमा में 27 राउंड और सबसे कम 16 राउंड में खूंटी की होगी मतगणना।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती।

एजेंट मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो फिर नहीं जा सकेंगे भीतर।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)03 जून।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह का क्म्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना केंद्र के भीतर गए एजेंट अगर एक बार भी मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो दोबारा वह भीतर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मतगणना के दौरान पलामू और चतरा में पारा 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वहीं कोल्हान में दोपहर बाद बारिश का पूर्वानुमान है। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी। खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी। उसी तरह गोड्डा में 26, हजारीबाग और धनबाद में 25, दुमका और सिंहभूम में 24, राजमहल में 23, पलामू में 22, जमशेदपुर में 21, रांची और लोहरदगा में 20 तथा गिरिडीह में 19 राउंड में मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबुल बनाये गये हैं। वहीं इवीएम के मतों की गिनती 1492 टेबुलों पर होगी। उन्होंने बताया कि गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 139 करोड़, 3 लाख, 9,542 रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।

Related posts

गढवा:उपायुक्त ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक कर दिया आवश्यक दिशा-निदेश।

rktvnews

इंदौर: 1 से 30 मई 2026 तक होगा मकानों की सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य।

rktvnews

देवघर:सुख, शांति व कल्याण के लिए की नगर गंवाली पूजा

rktvnews

सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में बेटी के लिए उठाया सुरक्षात्मक कदम,पड़ा राजेश पर ही भारी; सुमित राघवन ने साझा किया अपना नजरिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

योगाभ्यास करने वाले वरीय सदस्यों को सम्मानित कर योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment