RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण!हीट वेव को लेकर आवश्यक प्रबंध का लिया जायजा

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 31 मई।जिला में प्रचंड गर्मी एवं उष्ण लहर के दृष्टिगत 30 मई को अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सदर अस्पताल, बक्सर का औचक निरीक्षण किया गया एवं हीट वेव को लेकर आवश्यक प्रबंध का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में समुचित साफ सफाई का अभाव पाया गया एवं ECG मशीन कार्यरत नहीं पाया गया। इस संबंध में उपाधीक्षक, सदर अस्पताल एवं सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण किया गया।
हीट वेव को देखते हुए सिविल सर्जन बक्सर को निर्देशित किया गया कि सभी चिकित्सक, जीवन रक्षक दवाओं के साथ अलर्ट मोड में रहना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा हीट वेव को लेकर सदर अस्पताल में चिन्हित कमरे का निरीक्षण किया गया एवं कमरे में पर्याप्त वेंटीलेशन, पंखा, ORS, दवाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन, बक्सर को निर्देशित किया गया कि सदर अस्पताल बक्सर, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव एवं सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हीट वेव से निपटने हेतु सभी प्रकार के आवश्यक दवाइयों को रखना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता (लो०शि०नि०) को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर अस्पताल प्रबंधन का निरीक्षण करते रहेंगे एवं निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

Related posts

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

प्रदेश कार्यालय में राजद की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की बैठक।

rktvnews

डर…! : रवि शंकर सिंह

rktvnews

‘श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान’ के तत्त्वावधान में मनायी गयी गीता जयंती, गीता-सम्मान से विभूषित हुए डा गुरु एम रहमान ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र मोहासा- बाबई में 442.04 एकड़ भूमि शामिल करने की स्वीकृति।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों को ग्रेड-I के लिए प्रवेश की आयु को एक समान 6+ वर्ष रखने का निर्देश दिया

rktvnews

Leave a Comment