RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:मतगणना को लेकर आरओ एवं डीसी मोनिका गुप्ता ने ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विस क्षेत्रों के एआरओ की बैठक।

सभी एआरओ की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल/हरियाणा 29 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में सभी 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के एआरओ की बैठक ली। इस दौरान पूरी मतगणना प्रकिया को पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया।
डीसी ने कहा कि आगामी 4 जून को मतगणना होगी। यह बहुत ही महत्वपूर्ण ड्यूटी होती है। इस कार्य में पूरी सावधानी बरतें। लाग बुक को मेंटेन करें। एक राऊंड खत्म होने के बाद ही दूसरा राउंड शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीआर सेंटर व आईटीआई में होगी। वहीं शेष दोनों जिलों की मतगणना संबंधित जिला में होगी। तीनों जिलों के बैलेट पेपर की गणना ओलंपिक क्लब हाल में होगी। इसके लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं।
नांगल चौधरी विधानसभा की गणना के लिए 12 प्लस 1 टेबल लगेगा। अटेली के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगेगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगेगा तथा नारनौल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगाया जाएगा। हर टेबल पर एक कांउटिंग असिस्टेंट, कांउटिंग सुपरवाइजर तथा एक माइक्रो आब्जर्वर होगा।
उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र पर कोई भी वस्तु नहीं ले जा सकते। कोई मतगणना अधिकारी, कर्मचारी तथा एजेंट अपने साथ कागज व पैन भी नहीं ले जा सकता। इसके अलावा अंगूठी, चेन, कोई भी आभूषण, चाबी लेकर अंदर नहीं जा सकता। वहीं मोबाइल फोन व बेल्ट लेकर जाने पर भी रोक रहेगी।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, सीटीएम मंजीत कुमार तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ मौजूद थे।

Related posts

बिहार सरस मेला: 23 करोड़ के करीब पहुंचा महिला उद्यमियों का व्यवसाय।

rktvnews

डीपीआईआईटीने सीमेंट उत्पादन डेटा के संग्रह के लिए सीआईएस पोर्टल पर भारतीय सीमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी द्वारा ई०वी०एम०-वी०वी०पैट० के हस्तांतरण के दौरान वेयर हाउस का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार गाड़ी को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment