RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : अश्विनी चौबे

लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 मई। लोकतंत्र की रक्षा करने और देश को विकसित बनाने में पीएम नरेन्द्र मोदी का अहम योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब बीपीएल परिवारो को पाँच किलो अनाज दिया तथा पाँच लाख रुपये तक का आयुष्मान कार्ड बनाया ताकि गरीब  लोगों को इलाज कराने में परेशानी नहीं हो। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आरा लोक सभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह के पक्ष में भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड करनामेपुर, भरौली बजार, सहजौली सहित बिहिया चौरास्ता पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। पीएम मोदी के संकल्प एवं इरादे अबकी बार चार सौ पार की बात दुहराते हुए केन्द्र में तीसरी बार पीएम मोदी को सतासीन करने की बुलंद नारे की हुंकार भरी। उन्होंने इसके लिए आरके सिंह को यहाॅ से जिताकर भेजने की बात कही। उन्होंने सभी लोगों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा ताकि इनके समर्थन से केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बने सके। केन्द्रीय मंत्री का नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, गाजे-बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बुके एवं मेमोंटो देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र तथा संचालन मंडल पूर्वी भाजपा अध्यक्ष ठाकुर दयाल राम ने किया। सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश भट्ट,भरौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश मिश्र, डा राजेन्द्र मिश्र, तारकनाथ दूबे, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्वंभर उपाध्याय, दिनेश ओझा, दिनेश मिश्र, मंटू ओझा, चंदन, कुंदन, श्रीमन पांडेय, अजय ओझा, दलजीत मिश्र,अनिकेत ओझा, लक्षमण तिवारी, व्यंकटेश प्रकाश सहित बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: मंत्री प्रेम कुमार की अध्यक्षता में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक।

rktvnews

बक्सर- पटना फोरलेन स्थित कायमनगर मे मजार हटाने पर भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन की प्रशंसा की।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों हेतु व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में जनसंपर्क अभियान तेज,जनसभा में उमड़ती भीड़ दिलायेगी जीत : सूर्यभान सिंह

rktvnews

Leave a Comment