RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जितायें : राजनाथ पासवान

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)29 मई।वरिष्ठ भाकपा(माले) नेता राजनाथ पासवान ने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संविधान की जगह मनुस्मृति लाकर दलित-पिछड़ों के अधिकार और आरक्षण को खत्म करना चाहती है।
वे आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर, टिकठी, रानीसागर, वीरपुर, कमरियांव और शाहपुर में जनसम्पर्क कार्यक्रम चला रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए आरा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को जिताना और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना होगा।
उनके साथ विष्णु पासवान, अयोध्या पासवान, विनोद पासवान, गुप्तेश्वर पासवान, कमलेश पासवान और रामबदन पासवान के साथ ही पूर्व जिला पार्षद शिवजी यादव , रामायण पासवान, संजय पासवान, संत विलास पासवान भी मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया।

rktvnews

नारनौल: 24 को आईटीआई में जॉब मेला का आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय व एफएसएसएआई ने सशस्त्र बलों के बीच मोटे अनाज के उपयोग और स्वस्थ भोजन प्रथाओं को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

शिक्षा संस्थानों का भ्रष्टीकरण और पाठ्यक्रमों का सांप्रदायीकरण।

rktvnews

विश्व शेर दिवस 2025 कल गुजरात में मनाया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर: अभियान बसेरा-2 योजना अंतर्गत जिले में कुल 511 गृहविहीन परिवारों को वासगीत पर्चा किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment