RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरोदिया नोनागिर के पीड़ित परिवार से मिले।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)29 मई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरोदिया नोनागिर की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसी घटना न हो, यह हमारा प्रयास होगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। यहाँ पर बार-बार घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए यहां पर पुलिस चौकी खोली जाएगी। क्षेत्र में पुलिस प्रबंधन करते हुए परिवार के बड़े-बूढ़ों को भी विश्वास में लिया जाएगा। जान-माल का नुकसान होना चिंतनीय है। मैं इस अत्यधिक दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हूँ। घटना के मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। ऐसी दु:खद घटना पर राजनीति नहीं की जाए।

पीड़ित परिवार को 8 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मृतक स्व.राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4 लाख 12 हजार 500 रुपये बैंक खाते में जमा होगें। शेष आधी राशि चालान प्रस्तुत होने पर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के खुरई तहसील के बरोदिया नोनागिर के पीड़ित अहिरवार परिवार के बीच पहुंचे। विगत दिवस श्री राजेंद्र अहिरवार और उनकी भतीजी अंजना अहिरवार की हादसे में मृत्यु हो गई थी। डॉ. यादव ने परिवार के बीच बैठकर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पप्पू रजक के घर जाकर उनके परिवारजनों से भी मुलाकात की।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक निर्मला सप्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे।

Related posts

भोजपुर:चंद्रशेखर जी समाजवाद के प्रखर नेता एवम आजादी के अग्रदूत थे:राजेश्वर पासवान

rktvnews

ज़माने के संग रंग बदलती होली।

rktvnews

देवघर:मौजावार कैम्प का आयोजन कर मुआवजा राशि का किया जाएगा भुगतान।

rktvnews

GST रजिस्ट्रेशन CANCELLED/SUSPENDED होने के बावजूद DDO’S द्वारा कार्य संवेदकों/आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति:समय से परे एक उत्सव, जीवन से परे एक पल।

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,1000 किलो जावा महुआ जब्त, 90 लीटर महुआ शराब नष्ट।

rktvnews

Leave a Comment