RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा है भारत जलाओ पार्टी!भाकपा(माले) का मतलब है अमन और इंसाफ – कुणाल

भाजपा नेताओं के हाथ गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में हुए दंगों और बिहार में सामूहिक दलित जनसंहारों में मारे गए लोगों के खून से सने हुए हैं : कुणाल

जो सांसद अपनी विकास राशि का 5 प्रतिशत भी नही खर्च कर पाया उसे विकास की उम्मीद बताना झूठ की पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है?: कुणाल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मई।भाकपा(माले) राज्य सचिव कुणाल ने आज आरा की एक चूनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भाकपा(माले) पर की गई टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना की है।
उन्होंने कहा कि अपनी चुनावी पराजय होती देख भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के हाथ गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में हुए दंगों और बिहार में सामूहिक दलित जनसंहारों में मारे गए लोगों के खून से सने हुए हैं। भाजपा शासन के दस साल देश की तबाही और बर्बादी के साल रहे हैं। भाजपा का मतलब है भारत जलाओ पार्टी।
उन्होंने कहा कि भाजपा लूट और झूठ की पार्टी है। ईलेक्ट्रौल बांड घोटाला देश में अबतक का सबसे बड़ा घोटाला है। जो सांसद अपनी विकास राशि का 5 प्रतिशत भी नही खर्च कर पाया उसे विकास की उम्मीद बताना झूठ की पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है?
उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) अमन और इंसाफ की पार्टी है जिसे समाज के हर हिस्से का व्यापक समर्थन हासिल है। अमित शाह जैसे लोगो के मुंह से उस पर कुछ भी बोलना शोभा नहीं देता।

Related posts

भोजपुर:समस्याओं का प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:झांकी पुरस्कार वितरण समारोह में झांकी प्रमुखों को राम दरबार का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

बागपत:दाहा ड्रग वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, 18 दवाइयों के औषधि निरीक्षक ने सैंपल भेजे लैब।

rktvnews

संयुक्त परिवार: मनुष्य के समुचित विकास का आधार।

rktvnews

उज्जैन:सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी एवं संतजनों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:मतदान करने वाले ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी:डा रामाशंकर प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment