RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 मई।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा की बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाएं नैतिक आचरण, मानसिक अनुशासन और ज्ञान में निहित जीवन की खोज के लिए एक परिवर्तनकारी रोडमैप प्रदान करती हैं।
चार महान सत्य और अष्टांगिक मार्ग के उनके सिद्धांत हमें करुणा और अहिंसा की ओर ले जाते हैं। वे हमें अधिक सहानुभूतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण विश्व के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर जागरूकता और शांति को बढ़ावा देने का स्मरण कराते हैं।
इस पावन दिवस पर, आइए हम समस्त मानवता की भलाई के लिए भगवान बुद्ध के शाश्वत मूल्यों को अपनाने और उन्हें अपने विचारों और कार्यों में शामिल करने का संकल्प लें।

Related posts

वाराणसी दंपति ने बच्चों के जन्मदिन पर ऑल इंडिया अभिवावक संघ के माध्यम से जरूरत मंदो के बीच कराया वस्त्रों का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:क्रैश कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड टॉप-10 में स्थान दिलाने हेतु आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका परिसदन में प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में संगत पंगत का भव्य आयोजन ! कथक नृत्य की प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment