RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ 4 जून को लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज में होने वाली मतगणना के संबंध में की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)22 मई।जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की, 11 बागपत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जनपद की तीन विधानसभा छपरौली ,बड़ौत बागपत के लिए 4 जून2024 को होने वाली मतगणना के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा प्रत्येक विधानसभा बार 14 टेबल लगाई जाएंगी जिसमें एक ए आर ओ टेबल अलग से लगी होगी । जिसके चारों तरफ से मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाएगी और मतगणना हाल के अंदर फोन कैमरा कैलकुलेटर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं जाएगी। उन्होंने कहा छपरौली विधानसभा की मतगणना 25 चक्र में होगी बड़ौत विधानसभा की 22 चक्र में होगी बागपत विधानसभा की 24चक्र में मतगणना संपन्न होगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा सभी राजनीतिक दल मतगणना के संबंध में अपने अभिकर्ताओं के फोटो आईडी तीन फोटो के साथ डिटेल उपलब्ध करा दें जिससे कि समय अंतर्गत मतगणना अभिकर्ता का पहचान पत्र बन सके उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जो व्यक्ति सरकारी सेवा में है या मानदेय प्राप्त कर रहा है उसे मतगणना अभिकर्ता नहीं बनाया जाएगा मतगणना अभिकर्ता के लिए आयु 18 वर्ष से ऊपर की होनी चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतगणना अभिकर्ता साढे छह बजे तक मतगणना परिसर लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज में आवश्यक पहुंच जाएं उन्होंने मतगणना अभिकर्ता से संबंधित आवश्यक माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
11 बागपत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनपद में ईटीबीपीएस के अव तक 5537 आवेदन प्राप्त हो गए हैं 928 वोट 80 प्लस के हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि मतगणना संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो जानी चाहिए मजबूत बैरिकेटिंग लगाई जाए उन्होंने कहा पार्किंग स्थल मार्गों पर बड़े-बड़े साइनेज लगाए जाने के भी निर्देश दिए ।उन्होंने कहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशों के शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए और उन्होंने कहा मतगणना संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा काउंटिंग हॉल में कोई भी अपना मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाएगा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मोबाइल फोन काउंटिंग हाल में पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे मतगणना स्थल पर बिना आई कार्ड के किसी का भी प्रवेश नहीं किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा मतगणना के समय पुलिस बल तैनात रहेगा पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी कोई भी असामाजिक तत्व किसी तरह की अफवाह फैलाएगा उसे पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी धारा 144 का अनुपालन करना है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह ,एसडीएम ज्योति शर्मा एसडीम अविनाश त्रिपाठी ,डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल धाम सुखबीर सिंह ,सुबोध एडवोकेट, सुभाष कश्यप सहितआदि राजनीतिक दल के व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर में ₹85.03 करोड़ की लागत से ओसम डेयरी लगाएगी इकाई; 200 से अधिक रोजगार होंगे सृजित।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त हुए डॉ. अतुल मलिकराम; समाज के सशक्तिकरण का लिया संकल्प।

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती – सह- “विचार गोष्ठी” का आयोजित।

rktvnews

ईसाई समुदाय के लोगो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर दी क्रिसमस की बधाई।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी बने वृद्ध का सहारा।

rktvnews

Leave a Comment