RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल के 10 वी और 12 वी में सर्वोच्च अंक वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई। आरा-पटना मेन रोड, कायम नगर आरा में स्थित स्काई लाइट होटल में मंगलवार को एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल, के विद्यार्थी सम्मानित किए गए । इस कार्यक्रम में सत्र 2023-24 के बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी सम्मानित किए गए। बारहवीं कक्षा में कला संकाय में जिला टॉपर वैष्णवी आस्था – 97%, विज्ञान संकाय में हर्षिता रंजना – 82.2%, वाणिज्य संकाय में सुहानी- 82.2%, पूजा कुमारी केशरी – 80.8%, तथा वर्ग दशम में जिज्ञासा 96.2%, कोशान कश्यप – 92.2%, स्पर्श – 96%, अनन्या- 95.4%, अनन्त गिरी – 93.4%, सौरभ कुमार- 93.2%, रोहिणी – 93%, आयुष कुमार – 91.6%, साहिल कुमार 91.4%, अभिनंदन एवं प्रिंस 90% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आरा सांसद आर के सिंह ,बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा एवं बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा के करकमलों से सम्मानित किया गया।
साथ हीं साथ इन विद्यार्थीयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में सहयोग देने वाले शिक्षकों को भी बेस्ट शिक्षक का अवार्ड सांसद द्वारा प्रदान किया गया । सांसद आर के सिंह ,बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा एवं बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा ने छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशीर्वाद दिए। एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल आरा के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने छात्रों के निरंतर सफलता की कामना की तथा प्राचार्य जितेन्द्र कुमार सिन्हा और विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को अपनी -अपनी शुभकामना दी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 22 अक्टूबर 24

rktvnews

सदस्यता को लेकर सदस्यता कार्यशाला आयोजित!तीन चरणों मैं चलेगी सदस्यता अभियान:संयोजक चंदन तिवारी

rktvnews

देहरादून:देश एवं राज्यों के विकास को नई दिशा देने और सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है केंद्रीय बजट: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

मध्यप्रदेश: विद्यालय और कक्षा से दूरी नहीं बनायें विद्यार्थी : मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की आन ऑनलाइन गोष्टी हुई ।

rktvnews

पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment