RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 मई।वायु सेना के विशेष बल ‘गरुड़’ कमांडो के सफल प्रशिक्षण के समापन समारोह का उत्सव मनाने के लिए 18 मई, 2024 को चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र (जीआरटीसी) पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई थी। पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी एयर मार्शल पीके वोहरा ने इस परेड का निरीक्षण किया।
समीक्षा अधिकारी ने गरुड़ कमांडो को उनके सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने बदलते सुरक्षा परिदृश्य के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए विशेष बलों के कौशल को आवश्यक प्रशिक्षण के साथ निखारने के महत्व पर जोर दिया। एयर मार्शल पीके वोहरा ने सफल गरुड़ प्रशिक्षुओं को मैरून बेरेट, गरुड़ प्रोफिशिएंसी बैज और स्पेशल फोर्सस टैब प्रदान किए तथा मेधावी प्रशिक्षुओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शाश्वत राणा को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की ट्रॉफी प्रदान की गई।
गरुड़ कमांडो ने समारोह के हिस्से के रूप में लड़ाकू गोलाबारी कौशल, बंधक बचाव, फायरिंग ड्रिल, विस्फोटक हमला, बाधा पार ड्रिल, ऊंची दीवार पर चढ़ना, फिसलन, रैपलिंग और सैन्य मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।
मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड एक महत्वपूर्ण अवसर है जो अत्यंत मांग वाले एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के संपन्न होने का प्रतीक है। इस तरह के नए उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षु विशिष्ट गरुड़ बल में प्रवेश करते हैं और भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता को ताकत देते हैं।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने ड्रोन दीदी योजना के तहत दो पायलट परियोजनाओं के संचालन के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री से भेंट, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और रोजगार संबंधित विषयों पर हुई चर्चा।

rktvnews

पटना:गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई राष्ट्रीयगीत-गोष्ठी!ध्वज भारत का लहराएगा सर्वत्र समग्र संसार में: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए मंगलवार को तीसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

सिवान:जिला पदाधिकारी ने किया जिला नजारत शाखा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment