RK TV News
खबरें
Breaking News

बोकारो उपायुक्त और एस डी ओ को हटाया जाय : भाजपा

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 मई।भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुँच कर बोकारो उपायुक्त और एस डी ओ को हटाने की मांग की।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब से बोकारो के उपायुक्त और एस डी ओ लगातार भाजपा कार्यकर्ता का न तो फोन उठा रहे हैं न ही कोई सूचना या जानकारि मांगने पर उपलब्ध करा रहे हैं।
ये दोनों पदाधिकारी अपने पद के कर्तव्य का निर्वहन नहीं करके पार्टी विशेष का कार्य कर रहे हैं। चुनाव मे बोकारो के भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा बार बार उपायुक्त और एस डी ओ को फोन करके जानकारी और दिशा निर्देश माँगना चाहते हैं, कुछ अनुमति माँगना चाहते हैं कुछ शिकायत करना चाहते हैं पर बोकारो मे कोई ऐसा तंत्र नहीं है जिससे भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव मे अपना काम करवा सके।
ये दोनों पदाधिकारियों का आचरण पदाधिकारी ऐसा नहीं है बल्कि झारखंड सरकार के इशारे पर काम करने वाले पदाधिकारी बने हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो जिला अध्यक्ष और बोकारो उपायुक्त दोनों का नंबर भी आयोग को दिया है और बताया है बार बार फोन करने के बावजूद भी उपायुक्त का कोई जबाब नहीं मिलता।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से दूर करने का भी आग्रह चुनाव आयोग से किया है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से सुना और मामले मे जांच के आदेश दिये है।
प्रतिनिधिमंडल मे सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के उप प्रमुख् प्रकाश झा, ज्योति आनंद, अनुराधा मोदी, बिपिन कुमार शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: जनगणना कार्य निदेशक ने जिला में जनगणना 2027 हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया अवलोकन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और कॉर्पोरेटपरस्त सरकार।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने दिए राजस्व कर्मचारी संजय कुमार पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश।

rktvnews

भोजपुर:पंडित दूधेश्वर लाल स्मृति संगीत समारोह में राग संगीत की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

भोपाल:डेंगू नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

इंदौर:महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला।

rktvnews

Leave a Comment