RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुरिया जन घोषणा पत्र का हुआ विमोचन।

अगली लोकसभा की पहली बैठक में संवैधानिक मान्यता की मांग।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मई। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी छात्र संघ ने भोजपुरिया जन घोषणा पत्र का विमोचन किया। विमोचन के बाद छात्र संघ के सदस्यों ने कहा कि इस घोषणा पत्र में भोजपुरी को लेकर कुछ मांगें रखी गई हैँ और इसे शाहाबाद के सभी लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख राजनितिक दलों और उनके प्रत्याशियों तक पहुँचाया जायेगा। जन घोषणा पत्र की प्रमुख मांगों में अगली लोकसभा की पहली बैठक में भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाना, भोजपुरी को बिहार की द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलवाना, मेडिकल कॉलेज को विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जमीन के बदले कृषि विभाग की जमीन, भिखारी ठाकुर के नाम पर राष्ट्रीय स्तर का नाट्य विश्वविद्यालय, अश्लील तथा जातिसूचक गायकों का राजनितिक एवं सामाजिक बहिष्कार, विश्वविद्यालय में भोजपुरी के उच्च अध्ययन का अध्ययन केंद्र और शिक्षकों की बहाली, स्कूलों में भोजपुरी की पढ़ाई आदि प्रमुख हैँ। इसके अलावा घोषणा पत्र में युवा उद्यमियों के लिए भोजपुरिया हाट, हर जिले के लिए उद्योग, कृषि एवं पर्यटन नीति की भी मांग की गई है। विमोचन के दौरान उपस्थित सह संयोजक सोहित सिन्हा, राजेश कुमार, रवि प्रकाश सूरज और हर्षित निर्मल ने कहा कि भोजपुरी में सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा, अगर सभी राजनितिक दल भोजपुरी के मान सम्मान को लेकर जनता की आवाज़ संसद तक नहीं पहुंचा सकते तो भोजपुर की जनता उन्हें नकार सकती है।

Related posts

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय-हरियाणा-राजस्थान में त्रिपक्षीय एमओयू ताजेवाला हेड वर्क्स से राज्य के तीन जिलों को मिलेगा यमुना का पानी ।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप 08 अप्रैल को करेंगे प्रतापपुर प्रखंड का दौरा।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने (CSR, SCA, DMFT अनटाइड फंड मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित बैठक की, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूरिज्म के नए टीवीसी “मोह लिया रे” को किया लॉन्च।

rktvnews

चतरा;प्रतापपुर प्रखंड में सेविकाओं एवं पोषण सखी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

लखीसराय: बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment