RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आसान नहीं होता किसी के दुःख में शामिल होना और उनसे नज़रें मिला पाना : रघुपति यादव

मनी छपरा मृतक गुड्डू पांडेय के परिजनों से शोक संवेदना प्रकट करते हुए रघुपति यादव

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)12 मई।आसान नहीं होता किसी के दुःख में शामिल होना और उनसे नज़रें मिला पाना सरीखे शब्दों से अपनी बातों की शुरुआत करते हुए बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी रघुपति यादव ने एक वार्ता के दौरान कही।
विदित हो की अपने विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग और समुदाय के बीच उनकी हर मुश्किलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले रघुपति यादव ने अपनी उपरोक्त संवेदनाएं बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घटी दुखद घटनाओं ,मनी छपरा के जवाहिर पांडे के पुत्र गुडु उर्फ राजीव रंजन पांडेय,केशोपुर के हरेराम यादव के इकलौते पुत्र उमेश यादव की करंट लगने से हुई मृत्यु एवं सिन्हा के अमरनाथ कुमार सोनी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने,ईश्वर से उनकी आत्मा की चीर शांति हेतु प्रार्थना एवं परिजनों को ढांढस बंधाने के पश्चात आरा लौटने पर कही।
रघुपति यादव ने बताया की अपने क्षेत्र ही नही वरन कही भी घटी अप्रिय दुर्घटनाएं और निधन की खबरों से मन काफी आहत महसूस करता है। उन्होंने कहा की क्षेत्र में ऐसी घटी घटनाओं के बाद दुःख से मर्माहत और रोते बिलखते परिजनों से मिलने के बाद उनके द्वारा दिए गए अपनत्व के स्नेह के कारण उनसे आंखे मिलाना भी मुश्किल हो जाता है। लगता है अपनत्व के विश्वास से भरी उनकी आंखे मुझसे सवाल कर रही हो की आखिर ऐसी विपदा क्यों? जिसका जवाब सिर्फ और सिर्फ नियति है.. ये सब जानते है फिर भी उस दौरान उठे आंतरिक कष्ट की अनुभूति मुझे कई महीनो तक स्थिर नहीं होने देती।

रात्रि पहर शोकित परिजनों के बीच रघुपति यादव

उन्होंने कहा की यह वह मार्मिक क्षण होता है जहां किसी के अपने नौजवान लड़के के जाने का गम तो किसी के इकलौते चिराग के बुझने की पीड़ा ,तो किसी का अपने जीवनसंगनी के साथ छूटने की वेदनाएं उन्हे अंदर से तोड़ रही होती है। ऐसे में उनके बीच उनके दुःख में शामिल होना,नियति एवं अपनी आंतरिक पीड़ा के बीच के द्वंद के साथ मेरे लिए सहज नहीं होता लेकिन उनके आंखो के विश्वास की किरणे मुझे मजबूत करती है। जिसके कारण उनसे संवेदनाएं प्रकट कर मुझे उनके अपनत्व की आंतरिक अनुभूति होती है।
रघुपति यादव ने बताया की करंट के कारण हुई मौत के संदर्भ में विद्युत विभाग के कई पदाधिकारियों से उन्होंने बात कर मुआवजे की मांग की।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने किया प्रेस से संवाद।

rktvnews

सारण:कलवार जायसवाल महासभा की अध्यक्षा प्रतिमा गुप्ता का मुकुट एवं माला पहनाकर ब्याहुत कलवार महासभा ने किया स्वागत।

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय कला मंदिर, भोपाल के अमृत महोत्सव आयोजन की शुरुआत बीस सदस्यीय साहित्यकार दल द्वारा ललरिया (बेरसिया) ग्राम भ्रमण से हुई।

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट “एनीमिया मुक्त डाढा कार्यक्रम” के तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर जिले के सेमरी पीएनबी बैंक में डकैती, अपराधियों ने 19 लाख रुपए लूटें! विरोध करने पर मैनेजर व 2 कर्मचारियों को किया घायल।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: मैच के आठवें दिन इकौना और धवरी की टीम बनी विजेता।

rktvnews

Leave a Comment