RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने संदेश विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह का नामांकन फार्म भरने के अगले दिन से ही जनसंपर्क अभियान मे तेजी आ गई है।
बुधवार को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह ने संदेश विधानसभा के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क मे तेजी ला दिए। समर्थित आम जनता अपने प्रिय नेता का स्वागत गगनचुंबी नारे और फूल-माला,ढोल बाजे के साथ किया।
चाँदी बाजार पर केन्द्रीय मंत्री का समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राजग प्रत्याशी आर के सिंह संदेश विधानसभा के खनगाँव,गोपालपुर, लोदीपुर,कोसिहान,विशुनपुर, भगवतपुर, जलपुरा,मठियापुर,जोकटा और खलीसा आदि गाँवो मे जनसंपर्क किया,जहाँ उन्हे समर्थित जनता द्वारा आशीर्वाद प्राप्त हुआ। समर्थकों ने उन्हे विकास पुरुष कहा और जिला को विकसित बनाने के लिए उनको पुनः सांसद बनाने की बात कही। सभी ने कहा कि आर के स़िह ने दस वर्षो मे जितना काम किया है,आज सभी जगह दिख रहा है।जिसे रिपोर्ट कार्ड देखना है,वे हमारे पास आ कर ले ले। समर्थकों ने कहा की हर गाँव के हर घर आज आर के सिंह को उनके विकास कार्यो से जानता और पहचानता है।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि आप लोगो के प्यार और स्नेह के कारण ही मुझे भोजपुर जिला और यहाँ के लोग प्रिय है।मेरा भोजपुर जिला से पचास वर्षो का संबंध है। मै सासंद बनने के पहले भी क्षेत्र का विकास किया हूँ। आपलोग अपने बूथो पर जा कर मतदान अवश्य करें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा सहित एनडीए घटक दलो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मिलेगी 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि।

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 सितंबर 25

rktvnews

जिले में 28,684 लाभार्थियों को स्मार्टफोन कि सौगात!शुक्रवार को जिले में 2 हजार 403 स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment