RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:व्यय प्रेक्षक विशाल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय कोषांग एवं व्यय से संबंधित अन्य कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 मई।33-बक्सर लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर आज विशाल प्रताप सिंह, व्यय प्रेक्षक, बक्सर लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय कोषांग एवं व्यय से संबंधित अन्य कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
व्यय प्रेक्षक, बक्सर लोक सभा क्षेत्र द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए जो निम्नवत है-
सभी स्टैटिक निगरानी दल (SST) को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील रहते हुए नियमित तौर पर वाहनों की सघन जाँच करेंगे तथा प्रतिबंधित वस्तु एवं 50,000 रुपए से अधिक कैश की जप्ती करते हुए ESMS पोर्टल पर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी उडनदस्ता दल (FS) को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील रहते हुए सभी प्रमुख स्थलों की जाँच एवं कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही CVigil App के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी उडनदस्ता दल एवं स्टैटिक निगरानी दल को निर्देशित किया गया कि जाँच के क्रम में व्यय अनुश्रवण, आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन के मामलें के अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत भी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्यकर संयुक्त आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को निर्देशित किया गया कि स्टैटिक निगरानी दल के चेक पोस्ट पर पंजी एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था करेंगे, ताकि जाँच में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो। अधिष्ठापित सी0सी0टी0वी0 का भी निरंतर जाँच कराने एंव मरममति कराने का निर्देश दिया गया।
जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक शमन की वसूली करते हुए ESMS पोर्टल पर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करेंगे।।
राज्यकर संयुक्त आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को निर्देशित किया गया कि बक्सर जिला अंतर्गत उडन दस्ता दल एवं स्टैटिक निगरानी दल के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ स्टैटिक निगरानी दल के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट पर विभिन्न विभागों यथा परिवहन, मद्य निषेध, राज्य कर, खनन विभाग से प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
नोडल पदाधिकारी, आदर्श आचार संहिता कोषांग को निर्देशित किया गया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन के मामलों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करते हुए प्राथमिकी कराना सुनिश्चित करेंगे।
उडनदस्ता दल एवं स्टैटिक निगरानी दल के साथ पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि स्टैटिक निगरानी दल चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
नोडल पदाधिकारी, एम0सी0एम0सी0 कोषांग को निर्देश दिया गया कि इलेक्ट्रॉनिक एंव प्रिंट मीडिया, केबल नेटर्वक के साथ साथ सोशल मीडिया पर विज्ञापन, प्रचार का नियमित अनुश्रवण करते हुए पेड न्यूज, फेक न्यूज पर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया। तथा जो भी न्यूज पेड न्यूज की श्रेणी में आता है। उसे संबंधित अभ्यर्थियों के व्यय में अनिवार्य रूप से जोड़ने हेतु आवश्यक कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
नोडल पदाधिकारी, एकल खिडकी कोषांग को निर्देशित किया गया कि रैली, वाहन, सभा तथा अन्य के संबंध में दिए गए अनुमति की सूचना ससमय व्यय अनुश्रवण कोषांग को दिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक, SST, VST, VVT एवं AT टीम को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्राप्त सूचनाओं के संदर्भ में पंजियों/प्रतिवेदन तैयार करने में एकरूपता होनी चाहिए, इसे सुनिश्चित करेंगे।
VST टीम को निर्देशित किया गया कि सभी रैलियों का कवर किया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा फीडबैक प्राप्त करते हुए VVT को अग्रसारित करते हुए एकाउन्टिंग टीम को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
दिनारा एवं रामगढ विधान सभा क्षेत्र से संबंधित एकाउन्टिंग टीम एवं बक्सर जिला के एकाउन्टिंग टीम के बीच परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य कराये जाने हेतु नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को निर्देशित किया गया।
स्टार कम्पेनर के साथ आये हुए अन्य व्यक्तियों का नियमानुसार अलग से एकाउन्टिंग की कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया।
सहायक व्यय प्रेक्षक को निर्देशित किया गया कि एकाउन्टिंग टीम के साथ परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
बक्सर जिला में आमजनों से निर्वाचन संबंधी शिकायतें प्राप्त करने हेतु अधिष्ठापित तीन हंटिंग लाईन नम्बर का पर्याप्त प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया ताकि आमजनों को इसकी जानकारी हो तीन हंटिंग लाइन निम्नवत है:- 06183-223010, 06183-222134 एवं 06183-222197 है।

Related posts

महाराज’ : अंधभक्ति, अविवेक और धर्म-सत्ता — 1

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने पुणे स्थित एनएफएआई का दौरा किया और एनएफएचएम की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार: दुर्गा राज

rktvnews

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में स्वदेशी खेल का किया गया आयोजन।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने 16वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान हेतु किया प्रेरित।

rktvnews

बक्सर: डी.के. कॉलेज, डुमराॅव में कॉलेज की संस्थापिका धरिक्षणा कुवंरी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment