RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

कुशवाहा ने दिखाया दम क्या बन पायेगें बिहार का सीएम ?

पटना/बिहार (रवि शेखर प्रकाश) ।उपेन्द्र कुशवाहा नें बिहार की राजनीत में कुशवाहा समाज के हिस्सेदारी को लेकर विगुल फूंक दिया है।लव-कुश समीकरण पर टिकी जेडीयू में कुशवाहा समाज को कोई अहमियत नहीं थी ।उपेन्द्र कुशवाहा समाज़ के बड़े नेता माने जाते है।इन्हें नेगलेट किया जाता रहा है।बिहार की राजनीतिक पटल पर किसी भी कुशवाहा नेतृत्व को उभरने नहीं दिया जाता है।इस बैठक में शामिल हुए एमएलसी रामेश्वर महतो का कहना है। सिंहा लाईब्रेरी में दो दिवसीय कुशवाहा मंथन जारी रहेगा ,इसकी शुरुआत 19 फरवरी रविवार को 12 बजे से हो गई ।20 फरवरी को इसका निर्णय हो जायेगा।5000 की संख्या में जुटे कुशवाहा, जेडीयू के अंदर अपनी मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहे है।इस बैठक का आयोजन जितेन्द्र नाथ जी के नेतृत्व में हुया ।इस बैठक में शामिल मुख्य नेताओं मेंजेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, एम एल सी रामेश्वर महतो,सीवान के पुर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा,रेखा गुप्ता ,हिमांशु पटेल ,फैजल इमाम,राम पुकार जी ,माधव आनंद ,मालती देवी,समता फुले परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जी कुशवाहा जी,जगदेव विचार मंच के संत जी ने शिरकत की।औरंगाबाद,रोहतास ,भोजपुर ,बक्सर ,नालंदा,पटना,सीवान,गोपालगंज ,मोतिहारी,भागलपुर , सीतामढ़ी जिलों से आये,उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी रालोसपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया ।सोमवार को स्पष्ट निर्णय हो जायेगा की कुशवाहा समाज़ नितीश और तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार करेगा या अपनी पार्टी रालोसपा के चुनाव चिन्ह पंखा छाप पर एक बार फिर बिहार के राजनीत में दमखम दिखायेग ।वही जेडीयू की तरफ़ से कहाँ गया की ये जेडीयू की अधिकारिक बैठक नहीं थी । देखा जाये तो बिहार की राजनीत में सत्ता पक्ष के ही लोग नितीश कुमार और तेजस्वी के कार्य प्रणाली से नाराज नेताओं की एक अहम बैठक है ।बिहार के सत्ता में कायम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही जब अपने शीर्ष नेता के कार्य प्रणाली से नाराज हो तो ये एक चिंता का विषय है और कही ना कही ये एक संकेत जाता है की जेडीयू में कुछ ठीक नहीं है।

Related posts

भोपाल:प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को गहराई से समझने के लिये उन्हें उज्जैन के सांदिपनी आश्रम अवश्य आना चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने 05 साल की बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाने वाले हैड कॉन्स्टेबल हरिराम व कांस्टेबल मुनेश को किया सम्मानित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व एक अपराधकर्मी अवैध हथियार और कारतूस संग गिरफ्तार।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव के साथ की उच्च स्तरीय बैठक ।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सुधा डेयरी कर्मचारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment