RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्णिया एसपी द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइलों को वास्तविक धारकों को सौंपा गया।

RKTVNEWS/पुर्णिया (बिहार)08 मई।पुलिस मुख्यालय बिहार पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में पूर्णिया पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत पूर्णिया जिले में Missing मोबाईल की बरामदगी के लिये तकनीकि शाखा के द्वारा विशेष अभियान चलया गया। उक्त अभियान के तहत पूर्णिया जिला के विभिन्न थानों में दर्ज किये गये सनहा के आलोक में कुल 31 मोबाईल को बरामद किया गया। बरामद किये गये मोबाईल को आज 08 मई को पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा कार्यालय कक्ष में मोबाईल के वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। बताया गया की सुपुर्द किये गये मोबाईल का बाजार मूल्य लगभग 4,50,000 रूपया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्णिया पुलिस के द्वारा पूर्णिया जिला में गुमशुदा मोबाईल के सम्बन्ध में सूचना देने हेतु एक Google Link Create किया गया है। उक्त लिंक पर पूर्णिया जिला में गुमशुदा मोबाईल के सम्बन्ध में सूचना प्रविष्ट की जाती है। मोबाईल बरामद होने के उपरांत उक्त मोबाईल के स्वामी को सुपुर्द कर दिया जाता है।
Google Link निम्न प्रकार है:-
https://docs.google.com/forms/d/1Ws5rLIR4GgKTuTqtmDtOprPZm70 QW8Edleesz2X9ww0/edit?chromeless=1

Related posts

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा के लिए साइट का दौरा किया।

rktvnews

रायपुर : श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सेना को सम्मानित किया।

rktvnews

सीता : नारी की प्रेरणा व सम्बल।

rktvnews

आईएनएस शारदा (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी पहुंचा।

rktvnews

पटना: डीएम ने किया डॉ. भीमराव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, गोनपुरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment