RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंडिया गठबंधन को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन:कुणाल

10 को आरा लोकसभा और 8 को अगिआंव विधानसभा उप चुनाव का होगा नामांकन।

नामांकन सभा मे शामिल होंगे दीपंकर भट्टाचार्य, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी सहित कई नेता।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 मई।इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद के प्रधान चुनाव कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिस प्रेस वार्ता को भाकपा माले राज्य सचिव व चुनाव प्रभारी कुणाल, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, लोकसभा प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन , केन्द्रीय कमिटि सदस्य व लोकयुद्ध सम्पादक संतोष सहर शामिल थे।
प्रेस – वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुणाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चल रहे चुनाव प्रचार अभियान में जनता का भरपूर समर्थन हमे मिल रहा है। मोदी राज में महिलाओं पर हमला हुआ है। इस लिए हमलोगों ने महिलाओं का कई टीम ऐपवा महासचिव मीना तिवारी, के नेतृत्व में अभियान चला रहीं हैं।
बीजेपी सरकार ने नौजवानों को पिछले दस वर्षों में कुछ भी नही किया है । उसने केवल जुमला ही लोगों को दिया है। यहां तक कि आरा के सांसद भी कुछ नही किया है। उन्हें तो खुद जनता को हिसाब देना चाहिए कि उनकी सरकार पिछले 10 वर्षों में और बिहार के 18 वर्षों में क्या किया। कितना नौजवानों को रोजगार दिया, किसानों के आय क्यों नही बढ़ी, महिलाओं की सुरक्षा पर हमला क्यो बढ़ा। बिहार में 34 प्रतिशत लोग गरीब क्यों है?
उन्होंने कहा कि खुद स्थानीय सांसद 18 करोड़ में में सब्सर कम खर्च कर बिहार में सबसे पिछड़े सासंद बने हुए। 17 करोड़ 31 लाख क्यों नही खर्च हुआ।
उन्होंने कहा कि बिजली कम्पनी के गेस्ट हाउस से चुनाव प्रचार करना चुनाव आचार संहिता का उलंघन है।
वार्ता को सम्बोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपर एक कृषि प्रधान जिला है। इसका अर्थव्यवस्था पर खाफी असर है। भोजपर के 80 प्रतिशत नलकूप बंद है लेकिन पिछले 10 वर्षों कोइ समाधान नही किया। इस लिए पिछले दस वर्षों का जनता का रिपोर्ट देने चाहिए।
वार्ता को सम्बोधित करते हुए शिवप्रकाश रंजन नर कहा कि जब हम चुनाव अभियान में जनता के बीच जा रहें हैं तो जनता पूछ रही है कि हमारे बेटा का रोजगार कहाँ है? मोदी सरकार ने कहा था 22 तक आवास बन जायेगा लेकिन हमारा घर नही बना। जनता पूछ रही है कि हमारे विकास को गति देने वाला विधयक मनोज मंज़िल को झूठे मुकदमे में क्यो फसाया गया।
इस चुनाव चुनाव अभियान में माले के पोलित ब्यूरो सदस्य व दिल्ली राज्य सचिव रवि राय, अजित कुशवाहा, डुमरांव विधायक, इंद्रजीत चौरसिया , चंपारण से सुनील कुमार सहित दर्जनों नेता कार्यकता लगे हुए हैं।

Related posts

पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया जनार्दन ओझा

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: 2011 के होमगार्ड के सफल अभ्यर्थियों का धरना 11वे दिन भी जारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएंगे मॉडल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड न्यायाधीश संघ के “वार्षिक सम्मेलन “में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment