RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोपाल:SBI द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित कार रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने झंडी दिखा किया रवाना।

हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं : अनुपम राजन

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)05 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को प्लेटिनम प्लाजा से कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं। कार रैली का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने प्रदेश के सभी नागरिकों से 7 मई को उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। प्रदेश में तीसरे चरण में 7 मई को भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में मतदान होगा। मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर वोट जरूर डालें। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर छाया, पानी, दवाइयां सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। रैली के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम चंद्रशेखर शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा ओल्ड एज होम रामगढ़ को उपलब्ध कराया गया ई रिक्शा वाहन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।

rktvnews

भारतीय इस्लामिक परंपरा का वैश्विक केंद्र बनेगा आईआईसीसी: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में होम वोटिंग की प्रक्रिया का किया निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका संदेश का जुलाई अंक किया गया भेंट।

rktvnews

Leave a Comment