RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उद्योग के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (आईटीएस) प्रौद्योगिकी/उत्पाद पुस्तिका और थर्मल कैमरा की टीओटी लॉन्च।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 मई।इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इनट्रांस (InTranSE) प्रोग्राम के तहत सीडीएसी तिरुवनंतपुरम द्वारा डिजाइन और विकसित थर्मल कैमरे की स्वदेशी तकनीकों को मेसर्स आदित्य इन्फोटेक (सीपी प्लस) को ट्रांसफर कर दिया गया था। यह विकसित भारत@2047 के इनोवेशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय की दिशा में एक कदम है।

थर्मल कैमरा थर्मल स्मार्ट कैमरे में विभिन्न एआई आधारित एनालिटिक्स चलाने के लिए एक इनबिल्ट डेटा प्रोसेसिंग यूनिट (डीपीयू) है। स्वदेशी प्रौद्योगिकी को स्मार्ट शहरों, उद्योगों, रक्षा और स्वास्थ्य आदि सहित कई क्षेत्रों में उपयोग के लिए लक्षित किया गया है। इस कैमरे का क्षेत्र कार्यान्वयन, परीक्षण और सत्यापन सड़क यातायात एप्लिकेशन के लिए किया गया था।

आईटीएस प्रौद्योगिकी/उत्पाद पुस्तिका

अनुसंधान एवं विकास समूह, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इनट्रांस कार्यक्रम के तहत, यातायात नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन, सड़क सुरक्षा, यातायात एप्लिकेशन के लिए सेंसर आदि के लिए विकसित प्रौद्योगिकियों/उत्पाद/समाधान को एक पुस्तिका के रूप में संकलित किया गया है जिसे जागरूकता सृजन के लिए लॉन्च किया गया था।
प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी दस्तावेजों का आदान-प्रदान इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन; भुवनेश कुमार, अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय; प्रोफेसर एच पी खिंचा; सुनीता वर्मा, ईएंडआईटी में जीसी आरएंडडी, एमईआईटीवाई, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगों के सीईओ और सीटीओ की उपस्थिति में हुआ।

Related posts

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर एनएमएमएसएस के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 (30 जून 2024 से प्रभावी) के लिए आवेदन (नए/नवीनीकरण) जमा करने की प्रक्रिया शुरू।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सहायक सचिव के रूप में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की।

rktvnews

रोजगार मेले के तहत, प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

उपराष्ट्रपति द्वारा जयपुर में राजस्थान पत्रिका के संस्थापक स्वर्गीय कर्पूर चन्द कुलिश की स्मृति में स्थापित “द कुलिश स्कूल” का उद्घाटन संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment