RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई।30 अप्रैल को शहर के धोबीघाट मोड़ स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में विधालय के वरीय शिक्षिका कुमारी कमला के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता हरेंद्र राय तथा संचालन विद्यालय के शिक्षक रमेश कुमार दास ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय शिक्षका कुमारी कमला ,समाजसेवी भीम सिंह भवेश, मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह मुखिया कुरमुरी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संध्या देवी, सचिव अंजू देवी, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, पूर्व प्रधानाध्यापक विष्णुदेव सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक विजय सिंह के मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ।
छात्र विवेक एवं अमरजीत ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। उसके बाद प्रधानाध्यापक द्वारा माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षिका कुमारी कमला का सम्बंध सेवा के दौरान सभी लोगो से उत्तम रहा है। ये छात्रों को हमेशा ही मार्गदर्शित करती रही है। विद्यालय के प्रध्यापक विष्णुदेव सिंह ने कहा कि विद्यालय को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए कमला मैडम हमेशा लगी रहती थी।जब भी कोई कठिनाई आती ये सबसे पहले उसका समाधान करने के लिए आगे रहती थी। छात्र हो या शिक्षक ये सबको एक सूत्र में बांधकर रखती थी। इनके अथक प्रयास से इनके कार्यकाल में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की। भीम सिंह भवेश ने कहा कि शिक्षा वो बीज है जो बच्चो को संस्कारी और प्रतिभावान बनाती हैं। शिक्षा वो गहना है जो आपको कभी खाली नही रहने देता। वही पूर्व मुखिया मनोज सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि कुमारी कमला गरीब छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रही। जब भी उन बच्चो को आर्थिक कठिनाई होती थी उनको मदद करती थी।
इसके बाद कुमारी कमला मैडम को उपस्थित शिक्षकों, छात्रों एवं उपस्थित अतिथियो ने अंग वस्त्र, अटैची , सम्मानपत्र जैसे कई उपहार दिए। इस दौरान कई पल बेहद भावुक गुजरा। वही सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी कमला को समारोह में उपस्थित उनके पति और मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने इस भावुक क्षण में एवं सफलता पूर्वक सेवा समाप्त करने पर अनमोल उपहार सोने का हार दिया, जिसकी सभी लोगो ने काफी प्रशंसा की। इस दौरान संगीत का दौर भी चला।
उपस्थित लोगों में शिक्षिका कुमारी कमला के परिवारजन के साथ शिक्षिकगण कलावती कुमारी, श्वेता कुमारी,हीरा जी, कौशर जहां, सत्येंद्र नारायण सिंह समेत सभी छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय पटना द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

वारंटी गिरफ्तार गया जेल।

rktvnews

पटना:यह छोटी जीत है, पूरी की लड़ाई जारी है,12 अगस्त को गुलाबी साड़ी से पटेगा गर्दनीबाग: शशि यादव

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर सोशल मीडिया का शंखनाद।

rktvnews

Leave a Comment