RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सुपौल:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता हेतु जीविका के कर्मियों एवं कैडर के साथ बैठक।

RKTV NEWS/सुपौल (बिहार)29 अप्रैल। रविवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र,सुपौल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता हेतु जीविका के कर्मियों एवं कैडर के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित हुए।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में शामिल जीविका मित्र को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को निरंतर जागरूक करने की जिम्मेवारी जीविका मित्र की है। इसके लिए उनको हर बूथ से टैग कर मतदान के दिन सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदाताओं को जागरूक कर घर से बूथ तक पहुंचना है। जिलाधिकारी ने इस चुनाव में 10 प्रतिशत अधिक मतदान का लक्ष्य रखते हुए जीविका दीदियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं को लाना जीविका मित्र और जीविका कर्मियों की है। इसके लिए जीविका अच्छे से काम कर रही है ।
जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी ने बैठक में बताया कि उन्होंने जीविका मित्र को बूथ के साथ टैग कर दिया गया है। जो लगातार गृह भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही काम मत प्रतिशत वाले बूथ के आस पास लगातार बैठक कर संपर्क किया जा रहा है । ताकि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
इस बैठक में सुपौल सदर 230 और पिपरा प्रखंड की 247 जीविका मित्र शामिल थी।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

डेयरी व्यवसाय अपनाकर छाया दीदी बन गई लखपति।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

नारनौल:न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत ONORC के तहत राज्य के अंदर तथा बाहर किसी भी जनवितरण प्रणाली से पात्र लाभुक खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं: लेसी सिंह

rktvnews

Leave a Comment