RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पटना : नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों एवं मरीजों की जाँच

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 अप्रैल। पटना के कदमकुऑ स्थित उत्तरी पार्क रोड में डॉ रूपम रंजन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में आये रोगियों तथा लोगों की नि:शुल्क चिकित्सा तथा जाॅच जेनरल फिजिशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपम रंजन द्वारा की गई। चिकित्सा शिविर मे सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रोगियों की जाँच पड़ताल की गई। कई मरीजों में लू लगने के लक्षण पाये गये। बच्चों और बड़ों सहित कई लोगों ने लू लगने की शिकायत की जिनका उपचार किया गया। कमर दर्द और घुटना दर्द के मरीजों की चिकित्सा डॉ वेद प्रकाश ने की। उन्होंने एक्यूप्रेशर के माध्यम से लोगों को राहत दिलाया। बड़ी संख्या में लोगों ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 38 के वार्ड पार्षद डॉ आशीष कुमार सिंहा, मनोज कुमार मनोज, संतोष कुमार गुप्ता, कुमारी शोलाकी, आरुष मणि, पंडित सुधांशु पाठक, सुशांत सौरभ सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना: गुलाब टंडन को ईलाज में मिल रही मदद

rktvnews

भोजपुर:भगवान मुनिसब्रतनाथ मंदिर में शनि अमावस्या का भव्य आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पटना:नयी कार्यसमिति के गठन हेतु अधिकृत किए गए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

गढ़वा:जिला परामर्शदात्री समिति एवं द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment