RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:मतदान दल का हुआ रेंडमाइजेशन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)27 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जोगा राम,23- समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक हरिथा वी कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में डी आई ओ राजीव कुमार झा के द्वारा मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान केंद्र में किया गया।
78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदान दल सुरक्षित सहित 575 मतदान दल का रेंडमाइजेशन किया गया।
दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल सुरक्षित सहित 1978 मतदान दल का गठन कर रेंडमाइजेशन किया गया।
उल्लेखनीय है कि सभी मतदान कर्मियों का नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया है और एनआईसी दरभंगा के द्वारा प्रशिक्षण संबंधित सूचना यथा-तिथि समय, स्थान के संबंध में एसएमएस के माध्यम से सूचना दी गई है।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

बागपत के ज़ीरो वेस्ट महोत्सव मॉडल की राष्ट्रीय मंच पर हो रही चर्चा, देशभर से लोग भेज रहे सुझाव।

rktvnews

भोजपुर:महिला आरक्षण बिल का विपक्षियों द्वारा विरोध देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान : पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ एस एन पाठक का इटखोरी आगमन!प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

rktvnews

गढ़वा:कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक हुई संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:12 फरवरी 24

rktvnews

व्यंग्य:जो अमेरिका से करें प्यार, वे डॉलर से कैसे करें इंकार!🤪

rktvnews

Leave a Comment