RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने संयुक्त रूप से की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)26 अप्रैल। गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने संयुक्त रूप से एनआईसी कक्ष में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक की। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में चुनाव की सभी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।बताया गया कि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। 26 4.2024 से नामांकन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नाम निर्देशन के समय यातायात प्रबंधन हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजनों को परेशानी ना हो। बड़ी संख्या में सीसीए लगाया गया है, जिसका अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। उपद्रवियों को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया जा रहा है। मतदान के दिन मतदान केंद्र से 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा का पालन सख्ती से किया जाएगा। वहां किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर गिरफ्तारी होगी। मतदाता पर्ची के वितरण हेतु बीएलओ के साथ एक कर्मी को अटैच किया जा रहा है, ताकि मतदाता पर्ची सभी वोटर तक समय पर पहुंच जाएं।

Related posts

उत्तराखंड : देहरादून:सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड में ओपन ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री में हुए शामिल।

rktvnews

नई दिल्ली:2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ मनाया जाएगा “जय जवान – जय किसान सम्मान दिवस” : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

rktvnews

सात माह से अंधा बुजुर्ग की सेवा टीम मदर टेरेसा भोजपुर द्वारा।

rktvnews

दरभंगा डी.एम. ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाने का दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया मयूरहंड प्रखंड का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर के बेटे को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजें : विधायक राहुल तिवारी

rktvnews

Leave a Comment