RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

लोकसभा चुनाव के संबंध में डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़)22 अप्रैल। किसी भी प्रजातांत्रिक देश में चुनाव सबसे अहम प्रक्रिया होती है। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन हो। सभी अधिकारी हैंडबुक को अच्छी तरह से पढ़ लें। यह निर्देश भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को दिए।
डीसी ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने को प्रतिबद्ध है। जिला महेंद्रगढ़ में 767 मतदान केंद्र हैं। इस बार हर मतदान केंद्र पर वेब-कास्टिंग होगी। चुनाव आयोग सीधे हर बूथ पर नजर रखेगा।
डीसी ने बताया कि अब नारनौल विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों के लिए क्यू मैनेजमेंट एप लागू किया जाएगा। इससे पहले केवल नारनौल शहर के लोगों को कतार में लगे मतदाताओं की जानकारी देने के लिए क्यू मैनेजमेंट एप की व्यवस्था की गई थी। अब इसमें बदलाव करते हुए पूरे नारनौल विधानसभा क्षेत्र में यह व्यवस्था रहेगी। इसके लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दे दिया गया है। मतदान के दिन बीएलओ को हर आधे घंटे में कतार में लगे लोगों की जानकारी भरनी है।
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ यानी उस बूथ पर पूरी पोलिंग पार्टी में केवल महिलाएं शामिल रहेंगी। पोलिंग पार्टी में चार कर्मी होते हैं।
इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें याद किया।

rktvnews

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय।

rktvnews

किसी राष्ट्र की शक्ति उसके विचारों की मौलिकता, उसके मूल्यों की शाश्वतता में निहित होती है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

खैरागढ़:कोरोना के बाद शासन के आदेशानुसार करवाई गई विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी के बने योग परिधानों और मैट की बंपर बिक्री।

rktvnews

आज मुझे बाजार दिखा दो;बंद तिजोरी में है दम घुटता : अनायास

rktvnews

Leave a Comment