RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

लायन डा अशोक कुमार सिंन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अप्रैल। प्रसिद्ध पोलियो चिकित्सक लायन डॉक्टर अशोक कुमार सिंन्हा की श्रद्धांजलि सभा शहर के प्रमुख संगठनों द्वारा शनिवार को संध्या 4:00 बजे आई एम ए बिल्डिंग सभागार में पूर्व सदर अस्पताल अधिक्षक डॉक्टर सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठनों के वरीय सदस्य और उनके करीबी उपस्थित रहे और सबने डॉक्टर अशोक कुमार सिंहा के सामाजिक, सांस्कृतिक ,धार्मिक, संगठनों और उनके सेवा सहयोग के लिए खुलकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम लायंस क्लब ग्रेटर के तत्वावधान में मनाया गया। डॉक्टर सतीश कुमार सिंहा के माल्यार्पण से श्रद्धांजलि का कार्यक्रम शुरू हुआ। सबने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डॉक्टर साहब से जुड़े अनेक संस्मरण और घटनाओं में उनके योगदान की चर्चा की गई। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भोजपुर के एसीएमओ डॉक्टर के एन सिंहा, आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, रेड क्रॉस के संरक्षक डॉक्टर एसके रूंगटा, वरीय लायन जय प्रकाश नारायण, पूर्व कुल सचिव प्रो ब्रजेश कुमार ,लायन एवं अधिवक्ता राकेश पांडे ,डॉ नरेश प्रसाद,डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंन्हा, नवोदय संघ के अधिवक्ता डी राजन सरदार गुरु चरण सिंह, चित्रगुप्त परिवार के डॉक्टर अरविंद कुमार सिंहा, डा के न गुप्ता, प्रो अनिल कुमार श्रीवास्तव भारत प्रसाद ,उपेंद्र कुमार ,डॉ दीपक कुमार नेत्र सर्जन प्रो ओम पी अग्रवाल पूर्व प्राचार्य , डा कुमार निर्मल, अमित कुमार,प्रदीप खेतान, मुसररफ आलम, आदि रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

सी-विजिल एप पर कोई भी नागरिक कर सकते हैं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने की एकमा एवं बनियापुर विधानसभा के मतदान दल की ब्रीफ़िंग।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए निवारण हेतु दिया गया निदेश।

rktvnews

निर्जला एकादशी पर राजेश तलवार ने किया शरबत का वितरण।

rktvnews

“योग में लोगों, समाजों और देशों को जोड़ने की अद्भुत शक्ति है” – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment