RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में शिव बारात प्रसंग सुन झूम उठे दर्शक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव स्थित बाबा कुंजनाथ ब्रह्म बाबा के समीप चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ मे कथावाचक त्रिलोकी नाथ तिवारी ने शिव बारात प्रसंग सुना कर दर्शकों को खूब झुमाया। शिव विवाह के सभी रस्मों का उन्होंने विस्तार से वर्णन किया। हल्दी, मटकोर, चुमावन सहित विवाह के सभी रस्मों का वर्णन कथा के क्रम मे किया गया। रस्मों  के वर्णन के साथ-साथ संबंधित रस्म के गीतों पर दर्शक  झूम उठे। भाव विभोर हो कर दर्शक भक्तिरस में गोते लगाते रहे। शंकर भगवान की बारात में भूत, बैताल, सांप, बिच्छू सहित तरह-तरह के बाराती शामिल थे।
आचार्य त्रिलोकी नाथ तिवारी ने प्रवचन के दौरान कहा कि इस कलिकाल में नारायण से बढ़कर दूसरा कोई नहीं है। पूजा-पाठ और जप-तप करने के अलावा नारायण का नाम लेने से कल्याण जाता है। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ मे आचार्य त्रिलोकी नाथ तिवारी ने श्रीकृष्ण लीलाओं का भी वर्णन किया।

सहजौली में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में प्रवचन के दौरान आचार्य त्रिलोकी नाथ तिवारी

भगवान श्रीकृष्ण लीला को मंत्रमुग्ध होकर दर्शकों ने सुना। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। तरह तरह के सजावट और बिजली के विभिन्न तरह के लाइट से यज्ञ स्थल चकाचौंध हो गया है। रात में भी आसपास का क्षेत्र प्रकाशमय हो गया है। इस अवसर पर सुंदरपुर बरजा के आचार्य त्रिलोकी नाथ तिवारी, कटेंया के आचार्य रघुवंश तिवारी, बरजा के आचार्य अजयकांत ओझा, दिनेश ओझा, रमेश ओझा, दिलीप कुमार ओझा, संजय कुमार ओझा, महावीर ओझा, मंटू ओझा, मनोज ओझा, चंदन, कुंदन, प्रिंस, अभिषेक, व्यंकटेश, कृष्णा, विधान, कृशु, निखिल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

रिश्तों की डोर, माँ का एक वादा- ‘सत्या साची’ का सफर शुरू इस 10 नवंबर से सन नियो पर।

rktvnews

PERSOLKELLY ने अपनाया नया रूप ‘PERSOL’, क्षेत्रीय एकजुटता और विकास को बढ़ावा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 अप्रैल 26

rktvnews

बक्सर:जिला कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक एवं कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ अंतरविभागीय समन्वय से योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में भारत का 40वां स्थान बरकरार!नीति आयोग भारत के वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 की शुरूआत का मेजबान होगा।

rktvnews

भोजपुर:बोरिंग से 40 लीटर शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment