RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर :नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त,अब तक 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)20 अप्रैल।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में प्राप्त हुए नाम-निर्देशन पत्रों की शनिवार 20 अप्रैल को संवीक्षा (जाँच) की गई। जाँच में एक उम्मीदवार का नामांकन विभिन्न त्रुटियों की वजह से अस्वीकार (निरस्त) हो गया है। जाँच में 21 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। इनमें से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रहेंगे, यह 22 अप्रैल को नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगा। नाम वापसी के लिए 22 अप्रैल आखिरी दिन है।
कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत विधिवत नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की। कलेक्ट्रेट न्यायालय स्थित रिटर्निंग ऑफीसर के कार्यालय में हुई समीक्षा के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्णा आदित्य भी मौजूद थे। साथ ही सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अतुल सिंह तथा प्रत्याशीगण व उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न त्रुटियों के कारण हरदास का नाम निर्देशन पत्र अमान्य घोषित किया गया। इनके अलावा योगेन्द्र सिंह यादव का एक नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुआ है। योगेन्द्र यादव द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। इनमें से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के प्रत्याशी के रूप में उनके द्वारा भरा गया नामांकन अस्वीकृत हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत उनका नामांकन मान्य किया गया है। इसलिए योगेन्द्र यादव की उम्मीदवारी बरकरार है।

Related posts

भोजपुर:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा से संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

यह इत्र सबसे महँगा!

rktvnews

उज्जैन:खेल में उम्र का बंधन नहीं, खेल में तनाव मुक्त केरियर बनाने का पुलिस अधीक्षक ने दिया मंत्र।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर जिले को 451 करोड़ 40 लाख रुपये की दी सौगात।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment