RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)18 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के पहले दिन गुरूवार को 7 अभ्यर्थियों ने 12 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि 18 अप्रैल को पहले दिन लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 1 अभ्यर्थी द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। चौथे चरण के शेष लोकसभा क्षेत्र क्रमांक- 21 देवास (अजा), क्रमांक-25 धार (अजजा) एवं क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

उपराष्ट्रपति 1 दिसंबर 2023 को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण को इको फ्रेंडली उत्पादों के उपयोग से बचाया जा सकता है :डा रूपाली गुप्ता

rktvnews

बक्सर:सदर अस्पताल, बक्सर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: 2 बच्चों के डूब के मरने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव,परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकारों के साहस,समर्पण और स्वप्न को हकीकत में बदलने का इतिहास है हिंदी पत्रकारिता दिवस :प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्षता में हुई जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी ईआरओ के साथ एसआईआर-2026 को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment