RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण को इको फ्रेंडली उत्पादों के उपयोग से बचाया जा सकता है :डा रूपाली गुप्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त। बुधवार को मनोविज्ञान विभाग में एम ए सेमेस्टर-3 की छात्राओं द्वारा इको फ्रेंडली और पीपुल्स फ्रेंडली से संबंधित एक्टिविटी का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं ने भाषण, नाटक , गीत और पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण को बचाने की अपील की। इस अवसर पर अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग करते हुए कुछ उपयोगी और सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर केमिस्ट्री विभाग के डॉक्टर रूपाली गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग की एच ओ डी डॉक्टर सादिया हबीब ने की। डॉक्टर रुपाली गुप्ता ने अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कपड़े और जूट के थैला का उपयोग करने पर बल दिया तथा इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उपयोग करने के लिए सभी को प्रेरित किया । डॉक्टर सादिया हबीब ने अपने उदबोधन में बताया कि किस तरह से अपने छोटे-छोटे प्रयासों से अपने पर्यावरण को बचाया जा सकता है और लोगों के बीच कैसे सामुदायिक भावना को बढ़ाया जा सकता है।छात्राओं को प्रेरित करने के लिए विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर रश्मि गुप्ता ने एक मनमोहक गीत की प्रस्तुति की।अनेक छात्राओं ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत की इस अवसर पर विभाग की श्रीमती वीनू ने मंच संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कंचन कुमारी ने किया इस अवसर पर विभाग की अन्य शिक्षिकाएं डॉ विभा कुमारी , डॉ अर्पणा कुमारी,डॉक्टर रश्मी गुप्ता और ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।इसमें विभाग के पियुन राधेशयाम का भी सहयोग रहा।

Related posts

चोइथराम नेत्रालय द्वारा ग्राम दौलतपुर, सोनकच्छ में निःशुल्क आई चेक अप कैंप और मोतिया बिन्द ऑपरेशन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी भोजपुर की दो मुक्केबाज सोनम और प्रीति।

rktvnews

गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने का विधेयक भ्रष्टाचार पर नहीं, विपक्ष पर हमला है।

rktvnews

भोजपुर:किसी को सीपीआर कैसे और कब करे? मेदांता से आए डॉक्टरों ने दिए कई टिप्स।

rktvnews

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, यूरोपीय संघ-भारत मिलकर स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु भागीदारी के तहत सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रयासरत

rktvnews

छत्तीसगढ़ : युक्तियुक्तकरण में नहीं, रिक्त पदों की भर्ती में है स्कूली शिक्षा का भविष्य।

rktvnews

Leave a Comment