RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जयपुर;मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार, -वोटक्यू ट्रैकर एप से जान सकेंगे मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की स्थिति।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)17 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले मतदान के दौरान जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को घर बैठे मतदान केंद्र पर कतार में मौजूद मतदाताओं की संख्या की जानकारी मिल सकेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार गुप्ता के निर्देशों की अनुपालना में जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की सही और सटीक जानकारी मतदाताओं को घर बैठे मुहैया करवाने के लिए विकसित वोटक्यू ट्रैकर एप को और भी अधिक सुगम्य एवं आमजन के प्रयोग के लिए आसान बनाया गया है। मतदाता अब अपने घर बैठे ही जान सकते हैं अपने बूथ पर वोटर्स की संख्या वो भी अपने मोबाइल पर। वोटक्यू ट्रैकर एप के माध्यम से मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार का आकलन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर ने जयपुर लोकसभा क्षेत्र में समाहित हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स, सांगानेर, बगरू, विद्याधर नगर सहित कुल 8 विधानसभा क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में समाहित झोटवाड़ा विधानसभा के मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटक्यू ट्रैकर मोबाइल एप सरीखे इस नवाचार की शुरुआत की है। आगामी लोकसभा चुनाव में अब इन 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मोबाइल पर अपने बूथ पर कतार में लगे मतदाताओं की संख्या की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वोटक्यू ट्रैकर एप पर बीएलओ के द्वारा प्रति आधे घंटे के अंतराल से बूथ पर कुल वोटर्स की संख्या अपडेट की जाएगी। इस जानकारी से आमजन अपनी सुविधा के अनुसार बूथ पर जा कर मतदान करने जा सकेंगे।

मतदाता इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं वोटक्यू ट्रैकर एप

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि वोटक्यू ट्रैकर एप के माध्यम से मतदाता स्वयं के विधानसभा क्षेत्र एवं भाग संख्या को सेलेक्ट कर अपने बूथ पर वोटर्स की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो कि संबंधित बीएलओ द्वारा समय-समय पर अपडेट की जा रही होगी। आईओएस आधारित मोबाइल फोन धारक एपल एप स्टोर से वोटक्यू ट्रैकर एप डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड मोबाइल धारक क्यूआर कोड अथवा https://appexperts.net/queueManagement/apk/VoteQ_Tracker_2024_04_12.apk लिंक पर क्लिक करके वोटक्यू ट्रैकर मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।
वोटक्यू ट्रैकर एप पर इस तरह जाना जा सकता है बूथ पर कितनी लंबी है कतार
मोबाइल धारक को एप डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले वोटक्यू ट्रैकर एप में अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जयपुर अथवा जयपुर ग्रामीण का चयन करना करें। इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करें जिसके बाद अपने मतदान केन्द्र के भाग संख्या अथवा मतदान केन्द्र के नाम से अपने मतदान केन्द्र चयन कर मतदान केन्द्र पर मौजूद मतदाताओं की सख्यां की जानकारी हासिल की जा सकती है। इस दौरान एप यूजर लास्ट अपडेशन टाइम भी देख सकेंगे। वोटक्यू ट्रैकर एप पर बीएलओ के द्वारा प्रति आधे घंटे के अंतराल से बूथ पर कुल वोटर्स की संख्या अपडेट की जाएगी।

Related posts

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला नागालैंड के राज्यपाल के रूप में भी करेंगे कार्यों का निर्वहन,राष्ट्रपति ने किया नियुक्त।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया मेराल प्रखंड का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 मई 25

rktvnews

वैशाली:स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व का सबसे सफल चीता पुनर्वास अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment