RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार में फंसी मछली पकड़ने वाली नौका को बचाया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 16 अप्रैल।भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने 16 अप्रैल, 2024 को मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका (आईएफबी) रोजरी को सफलतापूर्वक बचा लिया। इस छोटे जहाज का इंजन कर्नाटक के कारवार से लगभग 215 समुद्री मील की दूरी पर खराब हो गया था। भारतीय तटरक्षक पोत सावित्रीबाई फुले ने 13 अप्रैल, 2024 को मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका रोजरी से प्राप्त हुई एक संकटपूर्ण कॉल का तुरंत जवाब दिया था और फिर जल्द ही प्रतिकूल समुद्री परिस्थितियों के बीच फंसी हुई नौका के साथ संवाद स्थापित किया।
भारतीय तटरक्षक जहाज की बोर्डिंग टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर उस नाव के और भी परेशानी में पड़ने से पहले ही खराब हो गए इंजन को ठीक करने का प्रयास किया। इसके बाद, मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से, तटरक्षक जिला मुख्यालय (कर्नाटक) द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता से मछली पकड़ने वाली नौका को कारवार की ओर ले जाया गया। तत्पश्चात इसे आईएफबी श्री लक्ष्मी नारायण को सौंप दिया गया, जो इसे सुरक्षित रूप से कारवार बंदरगाह तक ले गए।

Related posts

बेतिया:आसन्न निर्वाचन के मद्देनजर प्रस्तावित डिस्पैच सेन्टर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा!संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए दूसरे बेड़े के सहायक जहाज निर्माण का शुभारंभ।

rktvnews

भारत ने स्वच्छता की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-II के अंतर्गत 50 प्रतिशत गांव अब खुले में शौच मुक्त।

rktvnews

भोजपुर:प्रोफेसर पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु पर बड़हरा विधायक शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

rktvnews

उज्जैन:एमएसएमई मंत्री काश्यप जैन समाज के सिद्धितप के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

rktvnews

भोजपुर : उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में 08वां पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment