RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बोकारो:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के अनुरूप 06-गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का आगामी 29 अप्रैल को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।

RKTV NEWS/बोकारो (झारखंड)16 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नाम निर्देशन से पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक किया। समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के अनुरूप 06-गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का आगामी 29 अप्रैल 2024 को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिले में नाम निर्देशन की प्रक्रिया को सुगम संपादन के लिए नाम निदेशन कोषांग की तैयारी का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में अभ्यर्थी और उनके साथ आने वाले प्रस्तावक को बैठने सहित सभी जरूर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि नाम निर्देशन का कार्य सुगमता से संपन्न हो इसके लिए पूर्व से ही चेक लिस्ट तैयार करें और उनके अनुसार कक्ष की व्यवस्था तैयार रखें। नामांकन अवधि में अभ्यर्थी सहित पांच व्यक्ति को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय कक्ष के अंदर आने की अनुमति होगी।
समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवकलर, वरीय लेखा पदाधिकारी, पंकज कुमार दुबे सहित नाम निदेशन कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना: बिहार कौशल विकास मिशन ने 19 प्रशिक्षण केंद्रों संग किया महत्वपूर्ण समझौता।

rktvnews

महाकुंभ : देश के हस्तशिल्पियों को मिला संगम का बाजार, होगा 35 करोड़ का कारोबार।

rktvnews

पूर्व घोषित 7 अगस्त को माले के निगम के समक्ष भ्रष्टाचार विरोधी धरने को लेकर नेताओं ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर : डूबने से युवक की मौत।

rktvnews

मुजफ्फरपुर में डीएम ने विकास को दी तेज रफ्तार : शहर के दो बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अखाड़ाघाट और चंदवारापुल का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम् (SGVP) द्वारा आयोजित पूज्य पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment