RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:स्वर्गीय राधा शरण सिंह जिला फुटबॉल लीग हेतु 19,20 व 21 अप्रैल को किया जायेगा पंजीयन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 अप्रैल।जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के सचिव सह कार्यकारिणी सदस्य बिहार फुटबॉल संघ पटना रविन्द्र कुमार ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वधान में जिला फुटबॉल लीग स्वर्गीय राधा शरण सिंह कप सत्र 2024-25 के लिए 19, 20 व 21 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में अपराहन 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक क्लब स्थानांतरण किया जायेगा। उन्होंने विज्ञाप्ति के माध्यम से सूचित करते हुए सभी क्लब के सचिव को कहा है कि क्लब पंजीयन फॉर्म भी उसी दिन दिया जाएगा।नए क्लब के पंजीयन के लिए कम से कम एक टीम में 18 खिलाड़ी एवं अधिकतम 30 खिलाड़ी अनिवार्य रूप से होने चाहिए ।

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ सचिव रविंद्र कुमार

पंजीयन करने के लिए दो फोटो एवं आधार कार्ड की छाया प्रति दो सेटों में होना जरूरी है। प्रत्येक क्लब के लिए पंजीयन शुल्क ₹2000 रखी गई है ।पंजीयन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2024 रखी गई है।इस संबंध में विशेष जानकारी हेतु कार्यालय सचिव डॉ रंजन कुमार सिंह से निम्न दूरभाष संख्या 9955209110 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

गार्ड अदला-बदली समारोह इस शनिवार से 8.00 बजे से 9.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने वीसी द्वारा सभी पदाधिकारियों संग की दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित बैठक सम्पन्न, कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

श्रीराधाष्टमी पर हुआ प्रवचन,श्रीराधा और श्रीकृष्ण अभिन्न : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बिहार : राज्यपाल का BSDMA पवेलियन में आगमन: आपदा प्रबंधन प्रयासों की सराहना।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment