RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बोकारो:बालीडीह में उत्पाद विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।

मौके से 449.28 लीटर अवैध विदेशी शराब, 2200 खाली बोतल, 12 हजार ढ़क्कन, 3500 लेबल एवं महिंद्रा बोलेरो वाहन किया जब्त।

RKTV NEWS/बोकारो (झारखंड)13 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर अवैध शराब व्यापार के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त है।
इसी के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक उत्पाद सदर के पर्यवेक्षण में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम एवं स्थानीय पुलिस बल के द्वारा बालीडीह ओ.पी अन्तर्गत मोहनपुर ग्राम में प्रदीप मंडल के घर पर छापेमारी की गई। विधिवत तलाशी के क्रम में घर के बाहर खड़े महिंद्रा बोलेरो पंजीयन संख्या JH10AJ3568 से एवं घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब, खाली बोतल, लेबल एवं ढ़क्कन बरामद हुआ।
प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त वाहन के सामने सीआइएसएफ CISF का बोर्ड लगाकर रात्रि में अवैध शराब की तस्करी की जाती थी। अभियुक्त प्रदीप मण्डल, संदीप मण्डल एवं अन्य के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मौके से टीम ने विदेशी शराब 449.28 लीटर, खाली बोतल 2200 पीस, ढ़क्कन 12000 पीस, लेबल 3500 पीस एवं महिंद्रा बोलेरो पंजीयन संख्या JH10AJ3568 को जब्त किया है।
छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव,अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी, प्रतिनियुक्त गृहरक्षक आदि शामिल थे।
जानकारी हो कि,लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं रामनवमी पर्व को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related posts

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले रणनीति पर विचार हेतु कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:अटल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डॉ लाभ।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया चयन : समन्वयक डा साधना रावत

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों ने बिक्री में किया करोड़ का आंकड़ा पार,चेहरे पर खिली आत्मविश्वास की मुस्कान।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी बी 115 रनों से विजयी।

rktvnews

भोजपुर:अतिक्रमण मुक्त होने से आम लोगों में खुशी।

rktvnews

Leave a Comment