RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

महेन्द्रगढ़:एसडीएम ने यदुवंशी व सूरज स्कूल के बसों का किया निरीक्षण ,सूरज स्कूल की 3 बसों को किया इंपाउंड ।

स्कूल की बसों का निरीक्षण करते एसडीएम संजीव कुमार।

RKTV NEWS/महेंद्रगढ़(हरियाणा )13 अप्रैल। एसडीएम संजीव कुमार ने आज यदुवंशी स्कूल व सूरज स्कूल में जाकर बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यदुवंशी स्कूल की 50 बसों के दस्तावेज पूर्ण ना होने पर चालान किया और दो बसों के इंजन सीज होने के कारण कार्य में न लेने बारे लिखित में लिया। सूरज स्कूल में 32 बसों का दस्तावेज ना होने पर चालान किया और 3 बसों को इंपाउंड किया।
एसडीएम ने स्कूल संचालक को निर्देश दिए कि किसी भी स्कूल वाहन को जो सरकार की गाइडलाइन पूरी नहीं करता है उस वाहन को छात्रों को लाने के लिए ना भेजें। उन्होंने कहा कि बिना कागजात व सरकार की गाइडलाइन के अगर कोई वाहन छात्रों को स्कूल लाता मिला तो वाहन को इंपाउंड कर स्कूल संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार महेंद्रगढ़ मदन लाल , खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ अलका लांबा, उपनिरीक्षक हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल प्रदीप, एसएचओ ग्रामीण व शहर उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:पद्मश्री डाॕ.भीम सिंह ‘भवेश के आरा लौटने पर जगह-जगह हुआ स्वागत।

rktvnews

वर्धन पुरी ने विक्रम भट्ट और महेश भट्ट की रोमांटिक थ्रिलर ‘ब्लडी इश्क’ की शूटिंग पूरी की!

rktvnews

झारखंड:प्रथम चरण के इवीएम, वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

rktvnews

प्रोसेस्ड, फास्ट फूड के सेवन से पनपती स्वास्थ्य समस्याएँ।

rktvnews

मरने वाले व्यक्ति को गजेंद्र मोक्ष की स्तुति सुनाना चाहिए : श्री जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment