RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक बलिया जिला के दोकटी थाना परिसर में आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना के पदाधिकारियों ने बैठक में एक दूसरे जिले के सूचना के आदान-प्रदान के संबंध में बातचीत की। संबंधित पदाधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। ग्रुप मे संबंधित सभी पदाधिकारी चुनाव, शराब एवं अपराधियों के संबंध मे जानकारी का आदान प्रदान करेंगे ताकि असंवैधानिक कार्यों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी लेकर उन पर नकेल कसी जा सके। बैठक में बॉर्डर से सटे थाना एवं चेक पोस्ट पर निगरानी करने, दोनों तरफ के संवेदनशील मतदान केद्रों तथा वांछित अपराधियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक पहलू एवं बिंदु पर चर्चा की गई। बैठक में जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, एसडीपीओ आरा सदर 2 रंजीत कुमार सिंह, शाहपुर के बीडीओ राकेश कुमार, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्षअभय शंकर सिंह, करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, ख्वासपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत, एसडीएम बैरिया सुनील कुमार, एसडीपीओ बैरिया उस्मान, दोकटी थानाध्यक्ष मदन पटेल, बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

नारनौल:चेकिंग के दौरान 46 स्कूल बसें इंपाउंड।

rktvnews

महाराजा लॉ कॉलेज,आरा के पूर्व प्रोफेसर सह अधिवक्ता नर्मदेश्वर सिंह का आकस्मिक निधन।अधिवक्ता जगत में शोक।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह का टाटा दानापुर ट्रेन का विस्तार आरा जंक्शन तक कराने पर किया आभार प्रकट।

rktvnews

बागपत:जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन।

rktvnews

Leave a Comment