RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें द्वितीय मतदान पदाधिकारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

RKTV NEWS/पश्चिमी चंपारण (बेतिया) 09 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज विपिन हाईस्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। प्रशिक्षण स्थल पर सभी कमरों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने द्वितीय मतदान पदाधिकारियों को सुगमतापूर्वक मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों से भी अवगत कराया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे द्वितीय मतदान पदाधिकारियों से कहा कि अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि अपने दायित्वों का निर्वहन भलीभांति करते हुए सुचारू रूप से मतदान करा सकें। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी अगर किसी के मन में किसी प्रकार की संशय की स्थिति हो तो, प्रशिक्षकों से बेहिचक प्रश्न पूछे और संशय को दूर करें।
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षकों एवं द्वितीय मतदान पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराना है। मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर वोटरों की पहचान करने तथा मतदाता सूची से मिलान करने, वोटरों की अंगुली पर अमिट स्याही लगाने आदि कार्य पूरी तरह सजग एवं सतर्क होकर करना है। किसी भी प्रकार की छोटी सी चूक नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर कुमार रविन्द्र, नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग सहित विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, सुजीत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नकली कीटनाशक, खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोजपुर:मजदूर आंदोलन के प्राण थे विन्देश्वरी दूबे: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे समस्याओं का किया गया निराकरण! शाहपुर के पंचायतों मे हुआ आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

नहीं रहे पत्रकार रवि शेखर प्रकाश। RKTV ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की 2530.33 करोड़ रुपए की लागत की 189 योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment