RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अप्रैल।आज 8 अप्रैल 2024 को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगिआंव विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के क्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में पूर्वाहन 11:00 बजे से 4:00 बजे तक दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु नामित 9 सुपर मास्टर ट्रेनर एवं 117 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा महाराजा कॉलेज के 15 कक्ष में 1125 द्वितीय मतदान पदाधिकारी जिसमें 05 पुरुष और 1120 महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दी जानी थी जिसमें कुल 1063 द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मी) तथा 05 पुरुष कर्मी उपस्थित हुए।
कुल 57 द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मी) प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहीं। विलंब से आने वाले एवं अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षुओं को स्पष्टीकरण किया गया।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: डिस्पैच केंद्र के दिन किए जाने वाले कार्य, मतदान दिन की तैयारी, मतदान सामग्री की जानकारी एवं मिलान ईवीएम वीवीपीएटी की हैंड्स ओंन ट्रेंनिंग, एनआइसी के टीम के द्वारा ई एल ई ट्रेसेस का प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण आदि।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था यथा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, वीडियो ग्राफर एवं अन्य व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं सभी नोडल पदाधिकारी के द्वारा सतत भ्रमण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

भोजपुर:”आचार्य” की उपाधि से नवाजे गए कुमार अजय सिंह गीतकार।

rktvnews

2040 में एक भारतीय चंद्रमा की सतह से ‘विकसित भारत 2047’ की घोषणा करेगा और इससे पूरे ब्रह्मांड में यह संदेश जाएगा कि भारत पहुंच गया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि:बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 01 अपराधकर्मी को अवैध देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:सदर के छोटाईपट्टी पंचायत में प्रभारी डी.एम के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

आम चुनाव के पहले चरण में देश भर में मतदाताओं ने उत्सव की भावना प्रदर्शित की।

rktvnews

Leave a Comment