RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

नहीं रहे दरभंगा के वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर,जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )08 अप्रैल। तीन दशकों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता कर रहे हर दिल अजीज वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर का निधन रविवार की देर रात हृदय गति रुकने से एक निजी अस्पताल में हो गई निधन ।
उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों,जिला प्रशासन समेत जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहाँ कई गणमान्य लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय देवेन्द्र कुमार ठाकुर ने अपनी पत्रकारिता 1991-1992 मे आर्यावर्त दैनिक समाचार पत्र से शुरू की। उसके बाद उन्होंने संध्या प्रहरी, प्रातः कमल, नवबिहार टाइम्स, प्रातः किरण समेत कई अखबारों में दरभंगा जिले के लिए रिपोर्टिंग की। वे फिलहाल ग्लोबल इंडिया टीवी न्यूज़ के बिहार स्टेट हेड के पद पर काम कर रहे थे।
जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने स्व. ठाकुर के निधन पर जिला सूचना जन-सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा में शोकसभा आयोजित करते हुए कहा कि श्री ठाकुर की मृत्यु से जिले में पत्रकार समुदाय एवं सामाजिक जगत में भारी क्षति हुई है। वे मिलनसार प्रवृत्ति हंस मुख व्यक्ति थे, वे सदैव न्याय के लिए लड़ते रहते थे।
उप निदेशक-सह-प्रभारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि श्री ठाकुर की निधन पत्रकारिता* *जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए उनके परिवार के साथ है। वे हमेशा अपना अनुभव पत्रकारों के साथ साझा करते रहते थे।
इस शोकसभा में बड़ी तादाद में पत्रकारगण के साथ-साथ जिला जन सम्पर्क कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:हिन्दी देश की राष्ट्रभाषा अवश्य बनेगी : प्रेम कुमार

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया स्वदेशी मेले का भ्रमण, स्थानीय कारीगरों से संवाद एवं उत्पादों की खरीददारी कर किया प्रोत्साहित।

rktvnews

भोजपुर: 12वीं की माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित, संभावना के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय।

rktvnews

पटना:सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर के साथ परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

अविस्मरणीय है गौहर जान की गायिकी

rktvnews

हमारा एक मत बदलेगा हमारी किस्मत: सुनीत कुमार(सरदार जी)

rktvnews

Leave a Comment