RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं।

नई दिल्ली /तंजीम फातमा 08 अप्रैल।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बिरला ने कहा कि चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की पूर्वसंध्या पर हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं। ये सभी भारत के प्रमुख त्योहार हैं जो भारत की गौरवशाली संस्कृति और विविधताओं की रेखांकित करते हैं। ये त्यौहार हमें मिलजुलकर रहने और समृद्धि एवं खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी देते हैं।साथ ही, इनसे हमारी आध्यात्मिक एवं सामाजिक मान्यताएँ गहराई से जुड़ी हुई हैं।
इस शुभ अवसर पर, मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह दिन एक समृद्ध और सौहार्दपूर्ण वर्ष की शुरुआत का प्रतीक हो, जो हमारे सभी प्रयासों में सफलता का मार्ग प्रशस्त करे ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:14 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षव सचिव के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के बरीसवन में हुई मीना देवी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे जिला प्रशासन:सुदामा प्रसाद

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतदाताओं को जागरूक करने में सहायक हो रही स्वीप गतिविधियां।

rktvnews

Leave a Comment