RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र महाराजा कॉलेज, आरा का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 07 अप्रैल।6 अप्रैल को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगिआंव विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के क्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में पूर्वाहन 11:00 बजे से 4:00 बजे तक दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु नामित 9 सुपर मास्टर ट्रेनर एवं 117 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा महाराजा कॉलेज के 15 कक्ष में 1125 प्रथम मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दी जानी थी जिसमें कुल 1116 प्रथम मतदान पदाधिकारी उपस्थित हुए एवं कुल 09 प्रथम मतदान पदाधिकारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदान पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु।

डिस्पैच केंद्र के दिन किए जाने वाले कार्य, मतदान दिन की तैयारी, मतदान सामग्री की जानकारी एवं मिलान ईवीएम वीवीपीएटी की हैंड्स ओंन ट्रेंनिंग, एनआइसी के टीम के द्वारा ई एल ई ट्रेसेस का प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण आदि।

बताया गया की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था यथा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, वीडियो ग्राफर एवं अन्य व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र महाराजा कॉलेज, आरा का भ्रमण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी मतदान पदाधिकारी (P-1) को सजग होकर प्रशिक्षण के सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनने, सीखने एवं अभ्यास करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर , अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम मोना झा, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग ऋषव राज, सभी सहायक नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग एवं कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:प्रदेश में पिछले एक वर्ष में स्थापित हुए विकास के नए आयाम:बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

भोजपुर : विशेश्वर ओझा की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

झारखंड:चतरा कॉलेज चतरा से मतदान कर्मियों एवं पुलिस कर्मी उत्साह पूर्वक मतदान कराने हेतु अपने-अपने मतदान स्थल की ओर रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप सत्र को किया संबोधित।

rktvnews

नेशनल ऐंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद को पहुंचे रघुपति यादव,बचाई जान।

rktvnews

Leave a Comment