RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

क्यों बिफरे सुशील मोदी??

पटना/बिहार(अनिल सिंह) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुलाकत को लेकर तंज कसा है और सवालों की झड़ी लगा दी है. सुशील मोदी ने कहा कि झारखंड में राजद के समर्थन से चलने वाली झामुमो सरकार जब पंचायत-निकाय चुनावों में पिछड़ों को आरक्षण देने और जातीय जनगणना कराने से कतरा रही है, तब तेजस्वी प्रसाद यादव बताएँ कि उनकी पार्टी सरकार के साथ क्यों है?सुशील मोदी ने आगे कहा कि झारखंड में पिछड़ी जातियों को बिना आरक्षण दिये पंचायत चुनाव कराये गए और इसी तरह नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारी है. जब देश के सभी राज्यों ने पिछड़ों को आरक्षण देकर निकाय चुनाव कराया, तब झारखंड के साथ अन्याय क्यों ?? उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के समर्थन से जातीय जनगणना कराने का निर्णय हुआ और यह काम शुरू भी हुआ, लेकिन झारखंड में जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी जा रही है?उन्होंने ने आगे कहा कि जब झामुमो जातीय जनगणना के पक्ष में है और उनके प्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भेंट करने वाले सर्वदलीय शिष्टमंडल में शामिल थे, तब सोरेन सरकार जातीय जनगणना से क्यों भाग रही है? उन्होंने कहा कि राजद अलग झारखंड राज्य के गठन का प्रबल विरोधी थी और लालू प्रसाद ने धमकी दी थी कि बिहार का बंटवारा उनकी लाश पर होगा तो आज वो किस मुँह से झारखंड के हितैषी बन रहे हैं?उन्होंने ये भी कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार में झामुमो की मदद से अपनी सरकार बचाने की मजबूरी में अलग झारखंड की मांग का समर्थन किया था. और लालू राज में गरीब आदिवासियों को लूटने के लिए चारा घोटाला हुआ था. इसके सभी पांच मामलों में लालू प्रसाद को सजा भी हुई.

Related posts

दुमका: सदर प्रखंड में जनता दरबार सह जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

आरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, दिया एकजुटता का मंत्र।

rktvnews

सनातन विवाह परंपरा वैज्ञानिक वैधानिक और विवेक सम्मत:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर:ज्ञानोदय प्लस 2 उच्च विद्यालय बभनौली के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम।

rktvnews

इंदौर:बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment